बिहार: मधेपुरा डीएम की कार हुई बेकाबू, 5 को रौंदा, महिला सहित 3 की घटनास्थल पर मौत

By: Shilpa Tue, 21 Nov 2023 2:33:02

बिहार: मधेपुरा डीएम की कार हुई बेकाबू, 5 को रौंदा, महिला सहित 3 की घटनास्थल पर मौत

पटना। बिहार के मधेपुरा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसा मधेपुरा डीएम की कार से हुआ, जिसमें कार ने 5 लोगों को बुरी तरह से रौंद दिया। घटना फुलपरास पुरवारी टोला प्लाजा के पास की है। इनमें से 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला शामिल है। दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डीएम और उनके अधिकारी मौके से फरार हो गए. गुस्साए लोगों ने रोड़ जाम कर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह काँप गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक क्षण के लिए अपनी खुली आंखों से यह मंजर देखा और दूसरे पल ही अपने आप उनकी आँखें बंद हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, सड़क पर चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ीं थीं।

मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। मरने वालों में 27 वर्ष की महिला, उसकी 7 साल की बेटी और सड़क पर काम करने वाला एक मजदूर शामिल है। उन्होंने बताया कि अधिकारी की गाड़ी ने पहले महिला और बच्चे को टक्कर मारी। उसके बाद एनएच-57 पर काम कर मजदूरों को रौंदते हुए डिवाइडर से जा टकराई। घायलों को दरभंगा के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराय गया है।

घटना के बाद सड़क का मंजर इतना भवायह था कि देखने वालों के मन में सिहरन पैदा हो जाए। जैसे ही घटना हुई आस-पास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद गांव के लोगों में बेहद नाराजगी है। वे लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर तनाव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com